Move to Jagran APP

विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई के निधन पर गृहमंत्री अनिल विज ने किया शोक व्यक्त

फोटो संख्या 30 रस्म पगड़ी आज दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक स्टर्लिंग रिजार्ट में जागरण संवादद

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 05:31 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 05:31 AM (IST)
विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई के निधन पर गृहमंत्री अनिल विज ने किया शोक व्यक्त
विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई के निधन पर गृहमंत्री अनिल विज ने किया शोक व्यक्त

फोटो संख्या : 30

prime article banner

रस्म पगड़ी आज दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक स्टर्लिंग रिजार्ट में

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र:

थानेसर से विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई रमेश सुधा के निधन पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को वे स्वर्गीय रमेश सुधा के निवास पर विधायक सुभाष सुधा व उनके परिजनों से दु:ख सांझा करने के लिए पहुंचे।

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वर्गीय रमेश सुधा के निधन से विधायक सुभाष सुधा के परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। जिसकी कमी पूरी नहीं हो सकती। निधन से विधायक सुभाष सुधा के परिवार ही नहीं शहरवासियों को भी दु:ख पहुंचा है, क्योंकि स्वर्गीय रमेश सुधा 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अरदास की है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि स्वर्गीय रमेश सुधा की रस्म पगड़ी 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से लेकर 3 बजे तक पिपली रोड पर स्थित स्टर्लिंग रिजार्ट में होगी। हरियाणा के राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, विधायक हरविद्र कल्याण, पूर्व विधायक कबीर पंथी, पूर्व विधायक शशीपाल मेहता, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, हरियाणा भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी, महामंत्री रविद्र सांगवान, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, अमीर चंद, फतेहचंद गांधी, सुरेश सैनी कुक्कू सहित सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.