शाहाबाद वन और टू के बीच मैच दो-दो की बराबरी पर छूटा
खेल मंत्री संदीप सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत जसदीप सिंह खैरा ने की।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : खेल मंत्री संदीप सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत जसदीप सिंह खैरा ने की। यह मैच शाहाबाद-ए और शाहाबाद-बी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने एक दूसरे को कांटे की टक्कर दी। अंत में यह मैच दो-दो की बराबरी पर छूटा। जसदीप सिंह खैरा ने सभी खिलाड़ियों में लड्डृू भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह स्वयं भी ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी हैं इसलिए खिलाड़ियों की आवश्यकताओं व सुविधाओं को जानते हैं। इसलिए खेल मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में हरियाणा के खेल व खिलाड़ियों का अतुलनीय विकास होगा। इस अवसर पर कोच अमनदीप सिंह सहित हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे।