महिलाओं को दी स्वास्थ्य की जानकारी
ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंप के चलते सरकारी अस्पताल में कार्यरत दंत चिकित्सक डॉ. नेहा अरोड़ा ने कैंप में आई गर्भवती महिलाओं को दांतों से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चा होने के बाद विशेषकर 40 दिनों तक महिलाओं में चली आ रही भ्रांतियों के चलते अपने दांतों की साफ सफाई में कोताही बरतना नुकसान देह होता है।
संवाद सहयोगी, पिहोवा: ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंप के चलते सरकारी अस्पताल में कार्यरत दंत चिकित्सक डॉ. नेहा अरोड़ा ने कैंप में आई गर्भवती महिलाओं को दांतों से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चा होने के बाद विशेषकर 40 दिनों तक महिलाओं में चली आ रही भ्रांतियों के चलते अपने दांतों की साफ सफाई में कोताही बरतना नुकसान देह होता है। अपने दांतों की सफाई रखने के साथ-साथ उन्हें पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियां, फल, दूध और दही इत्यादि का सेवन करना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के हारमोन में बदलाव होते हैं। इसका स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इस अवस्था में गर्भवती महिलाओं को ओरल हेल्थ के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने गांव संधौली, मुर्तजापुर, बीबीपुर, चुनिया फार्म में जाकर पंच सरपंचों से मिली और उन्हें ओरल हैल्थ के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर अनिता, रणजीत सिंह, रीटा, सुभाष, दवेंद्र कुमार, कुलविद्र कौर, गुरप्रीत कौर, जसप्रीत कौर उपस्थित रहे।