Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हरियाणा का युवा अभिमन्यु नहीं अर्जुन है', कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी बोले- मैंने महाभारत के बारे में किया रिसर्च

    Haryana Election 2024 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने महाभारत के बारे में रिसर्च किया है। इसी के आधार पर बता रहा हूं कि हरियाणा के युवा अभिमन्यू नहीं अर्जुन है। वो बीजेपी के चक्रव्यूह में फंसने वाले नहीं हैं। ये युवा बीजेपी को सबक सिखाएंगे।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Mon, 30 Sep 2024 07:23 PM (IST)
    Hero Image
    कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी बोले- मैंने महाभारत के बारे में किया रिसर्च।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा का युवा अब भाजपा के चक्रव्यूह में फंसने वाला नहीं है। हरियाणा का युवा अभिमन्यु नहीं अर्जुन है, जिसे इस चक्रव्यूह को तोड़ना आता है। वह सेक्टर 10 स्थित ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प रैली में बोल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि जब संसद में उन्होंने भाषण दिया तो उन्होंने महाभारत, कुरुक्षेत्र के बारे में रिसर्च किया। महाभारत के युद्ध में कौरवों ने चक्रव्यूह बनाकर अभिमन्यु को मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम पद्मव्यूह है, जिसकी आकृति कमल जैसी होती है।

    भाषण दिया तो पीएम मोदी खड़े हो गए

    वहीं, हाथ का निशान अभय मुद्रा है। गुरु नानक जी, भगवान शिव, बुद्ध और महावीर ने भी अभय मुद्रा ही बनाई हुई है, जिसका अर्थ है डरो मत। मगर जब मैंने भाषण दिया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके समर्थक खड़े हो गए।

    यह भी पढ़ें- 'हमने युवाओं को बनाया खिलाड़ी, BJP सरकार ने बना दिया नशेड़ी', दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में पंजाब से भी अधिक मौत