हरियाणा में आज से शुरू होगी सरकारी खरीद, मंडियों में पड़े लाखों क्विंटल धान का होगा उठान
केंद्र सरकार ने हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर की बजाय 29 सितंबर से शुरू करने का आदेश ...और पढ़ें

आज से शुरू होगा धान का उठान (फाइल फोटो)
HighLights
धान की सरकारी खरीद 29 सितंबर से शुरू।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आंदोलन का असर।
केंद्र ने प्रदेश सरकार का आग्रह स्वीकार किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने 29 सितंबर से खरीद शुरू करने का पत्र जारी किया है। यह पत्र प्रदेश सरकार की ओर से 23 सितंबर को भेजे गए पत्र के जवाब में लिखा गया है।
इस मुद्दे पर भाकियू ने 22 सितंबर को शाहाबाद में प्रदर्शन किया था। केंद्र की ओर से जारी पत्र में 1 अक्टूबर की बजाय 29 सितंबर से खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि केंद्र ने प्रदेश के आग्रह को मानते हुए दो दिन पहले खरीद की मंजूरी दी है। इससे मंडियों में पड़े लाखों क्विंटल धान का उठान जल्द शुरू हो सकेगा।
खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के तहत सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी। खरीद की जिम्मेदारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन को सौंपी गई है। तीनों एजेंसियां निर्धारित दिनों में धान खरीदेंगी।
