Move to Jagran APP

हरियाणा एक हरियाणवी एक का स्वरूप साक्षात दिखाई दे रहा : प्रो. गणेशी लाल

ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नारे सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक का स्वरूप साक्षात दिखाई दे रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 01:50 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 01:50 AM (IST)
हरियाणा एक हरियाणवी एक का स्वरूप साक्षात दिखाई दे रहा : प्रो. गणेशी लाल
हरियाणा एक हरियाणवी एक का स्वरूप साक्षात दिखाई दे रहा : प्रो. गणेशी लाल

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नारे सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक का स्वरूप साक्षात दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के विकास में रोज नई योजनाओं का शुभारंभ कर रहे हैं। वे शनिवार को शाहाबाद के देवी माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कस्बावासियों को संबोधित कर रहे थे। मारकंडा की पावन धरा पर पहुंचने पर राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी व धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि देश के 125 करोड़वासियों का मैं सेवक हूं। उनके प्रयास देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है और देश को निरंतर प्रगतिपथ पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी भी अपने संबोधन में भाजपा का नाम नहीं लिया है। वह देश के हित में सेवक और चौकीदार की भूमिका से अपने कार्य को बखूबी निभा रहे हैं। प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती। आज देश व सभी प्रदेशों में जनहित की अनेकों योजनाएं चलाई हुई हैं, जिनका सभी को भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में धार्मिक आस्था पर विश्वास किया जाता है। हमारे धार्मिक संतपुरुषों की बदौलत आज पूरी दुनियां धर्म कर्म से जुड़ी हुई है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य राव रणजीत ¨सह व समाजसेवी कुलवंत चावला ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष बलदेवराज चावला, एसडीएम सतबीर ¨सह कुण्डू, डीएसपी जगदीश राय, वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप ढींढसा, गौरव बेदी, करण राज तूर, बलदेव राज सेठी, राजू चावला, मारकंडा मंदिर सभा के प्रधान ऋषि गंभीर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.