Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने का दावा

बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई, जिसमें कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा एफआइआर वापस लेने और टर्मिनेट किए गए कर्मचारियों को वापस बुलाने का आश्वासन देने की बात कही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:41 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:41 AM (IST)
मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने का दावा
मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने का दावा

जासं, कुरुक्षेत्र : बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई, जिसमें कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा एफआइआर वापस लेने और टर्मिनेट किए गए कर्मचारियों को वापस बुलाने का आश्वासन देने की बात कही है। हालांकि 18 सितंबर तक कर्मचारियों ने हड़ताल पर ही रहने का दावा किया है।

loksabha election banner

कर्मचारी नेता सुदेश ने बताया कि कर्मचारियों ने शुक्रवार को रोहतक में धरना दिया था। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल की बैठक मुख्यमंत्री के साथ हुई। सुदेश ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्मचारियों पर दर्ज किए गए मामलों को रद करने का आश्वासन दिया है साथ ही टर्मिनेट किए गए कर्मचारियों को बहाल करने की भी बात कही है। मुख्यमंत्री ने 18 सितंबर को कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल को चंडीगढ़ बैठक के लिए भी बुलाया है, जहां पर उनकी मांगों पर विमर्श होगा। सुदेश ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और 18 सितंबर में निष्कर्ष निकलने के बाद ही ड्यूटी पर लौटेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.