बार एसोसिएशन को इनेलो विधायक संधू ने दिया निमंत्रण
नेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला 31 को पिहोवा में इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला 31 को पिहोवा में इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इनेलो विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री जस¨वद्र ¨सह संधू ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके नेता को मिलने के लिए काफी उत्सुकता है, उन्होंने खुद शहर व गांव स्तर के इनेलो व बसपा कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा पिहोवा बार एसोसिएशन, सामाजिक संस्थाओं व शहर के गणमान्य लोगों को भी निमंत्रण दिया गया है, जिन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इनेलो जिला प्रधान कुलदीप ¨सह, बलदेव ¨सह वड़ैच, हलका प्रधान कर्ण ¨सह, बार एसोसिएशन के प्रधान सुनील बंसल, उपप्रधान अशोक बंसल, महासचिव अशोक भारद्वाज, संयुक्त सचिव रमनदीप सैनी, जेबी शर्मा, डीपी दस्तूर, र¨वद्र काजल, सुमित गर्ग, जानपाल भट्टी, कर्ण चावला, जेएस उदासी मौजूद रहे।