Move to Jagran APP

जरा बच के निकलें, शहर में लगा कूड़े का ढेर

सोमवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बातचीत फाइनेंस कमीश्नर से सिरे नहीं चढ़ पाई, जिसके चलते कर्मियों ने तीन दिन और हड़ताल आगे बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 May 2018 01:18 AM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 01:18 AM (IST)
जरा बच के निकलें, शहर में लगा कूड़े का ढेर
जरा बच के निकलें, शहर में लगा कूड़े का ढेर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

सोमवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बातचीत फाइनेंस कमीश्नर से सिरे नहीं चढ़ पाई, जिसके चलते कर्मियों ने तीन दिन और हड़ताल आगे बढ़ा दी है। वहीं सफाई कर्मचारियों के साथ डंपर चालकों के हड़ताल पर जाने से शहर गंदगी से अट गया है। प्रतिदिन शहर से निकलने वाला 70 टन कूड़ा शहर की सड़कों पर ही सड़ रहा है। बारिश के बाद कूड़े से दुर्गंध उठ रही है, जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं सोमवार को कर्मियों ने एस्मा लागू करने की प्रतियों को बस अड्डा के नजदीक फूंका और रोष प्रदर्शन किया। बारिश के बाद फैल रही दुर्गंध एक तो पहले ही सड़कों पर कूड़ा लोगों को मुंह चिढ़ा रहा था। वहीं बारिश के बाद इससे उठने वाली तीव्र दुर्गंध अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। खासकर उन दुकानदारों या घर में रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिनके घर या दुकान के बाहर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इससे तो और बीमारियां फैलने की आशंका है। 88 डंपर चालक भी हड़ताल में शामिल शुक्रवार तक तो कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जब से घर-घर से कूड़ा उठान करने वाले डंपर चालक भी हड़ताल पर चले गए हैं। तब से शहर की सूरत और गंदगी हो गई है। जगह-जगह गंदगी के टीले लगे हैं। हालांकि सरकार द्वारा जारी एक पत्र में ठेकेदारों को कर्मियों की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सोमवार को थानेसर नगर परिषद ने ठेकेदारों को आदेश की कॉपी जारी की गई। वहीं शहर में गंदगी का आलम है। वहीं सफाई कर्मियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वे हड़ताल पर ही रहेंगे। वहीं शहर के कुल 423 सफाई कर्मी, 92 पक्के व 15 एडहोक और 316 कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर रहे। मुख्य चौक पर किया रोष प्रदर्शन पिहोवा : नगरपालिका व फायरबिग्रेड की हड़ताल को छह दिन हो चुके हैं। कर्मचारियों ने सोमवार को नगरपालिका प्रांगण से लेकर मुख्य चौक तक रोष प्रदर्शन किया तथा मेन चौक पर आकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मंत्री कविता जैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए महिला कर्मचारी कृष्णा ने कहा कि यदि उनकी मांगे जल्द ना मानी गई तो वह सोनीपत में आकर मंत्री कविता जैन का पुतला फूंकेगे। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व ब्रांच प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में तथा इसका संचालन कर्मबीर ¨सह ने किया। प्रधान राजकुमार ने कहा कि फायर ब्रिगेड में वर्षों से कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों को सरकार स्थाई करने की बजाये स्थाई कर्मचारियों के लिये नई भर्ती जारी कर रही है जो कि अस्थाई कर्मचारियों के साथ पक्षपात है। इस मौके पर एसकेएस प्रधान बलवान मोर, वरिष्ठ उप प्रधान गुरचरण ¨सह, सुभाष चंद, वालधारी, अमरीक ¨सह, सुरेंद्र, अजमेर, सत¨वद्र ¨सह, फकीर चंद, महिला कर्मचारी कृष्णा देवी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.