Move to Jagran APP

शाहाबाद की माटी में है हॉकी का जादू, एक और खिलाड़ी जूनियर टीम में चयनित

शाहाबाद की माटी में हॉकी का जादू है। इस बात से किसी भी तरह से इनकार नहीं किया जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 01:21 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 01:21 AM (IST)
शाहाबाद की माटी में है हॉकी का जादू, एक और खिलाड़ी जूनियर टीम में चयनित
शाहाबाद की माटी में है हॉकी का जादू, एक और खिलाड़ी जूनियर टीम में चयनित

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद की माटी में हॉकी का जादू है। इस बात से किसी भी तरह से इनकार नहीं किया जा सकता है। शाहाबाद की रहने वाली पहले महिला खिलाड़ी रानी रामपाल, नवजोत, नवदीप ने भारतीय टीम ने जगह बनाई और अब पुरुष खिलाड़ी प्रभजोत भारतीय जूनियर टीम में जगह बनाने में कामयाब रहा। प्रभजोत औरंगाबाद में शुरू हुए जूनियर हॉकी के अभ्यास कैंप में शिरकत करने के लिए शाहाबाद से रवाना हो गया है।

loksabha election banner

ओलंपियन संजीव डंग ने बताया कि यहां के गांव मदनपुर निवासी 21 वर्षीय प्रभजोत फारवर्ड हॉकी खिलाड़ी है और अप्रेल माह में प्रभजोत ने हिमाचल की तरफ से नेशनल खेलों में शिरकत की थी। जिस दौरान प्रभजोत ने अपनी प्रतिभा का मादा मनवाया और नेशनल खेलते हुए प्रभजोत को बेस्ट स्कोरर का खिताब भी मिला। हॉकी खेल का लाजवाब प्रदर्शन करने पर प्रभजोत का चयन भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी के लिए हो गया।

डंग ने बताया कि जूनियर टीम का अभ्यास कैंप 9 जून से 5 जुलाई तक औरंगाबाद में चलेगा और प्रभजोत इस शिविर में पहुंच चुका है। डंग ने बताया कि प्रभजोत शाहाबाद के हॉकी मैदान में अभ्यास करता था और अपने सीनियर खिलाड़ियों को खेलते देखकर काफी कुछ सीखता था। महिला हॉकी के साथ-साथ शाहाबाद की पुरुष हॉकी में भी खेल रत्न जुड़ते जा रहे हैं। प्रभजोत के चयन पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरदीप ¨सह भुल्लर, कुलविन्द्र ¨सह जोसन, रणजीत ¨सह, भूपेन्द्र ¨सह हेर, कुलवंत ¨सह, सज्जन ¨सह ने सफल भविष्य की कामना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.