हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ खुशगवार
शनिवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान पर काले बादल छाने से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
जागरण संवादददाता, कुरुक्षेत्र : शनिवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान पर काले बादल छाने से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 38 से 31 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सायं को भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसका बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। वहीं मौसम का आनंद उठाने के लिए लोग सायं को अपने घरों से बाहर निकले।
शनिवार को सुबह अचानक आसमान पर काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगी। पिछले कई दिनों से उमस वाली गर्मी से जूझ रहे लोगों के चेहरे मौसम को देखकर खिल उठे। कुछ ही देर में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में बंद भी हो गई। बारिश के बाद दोपहर तक तो लोगों को गर्मी से राहत मिली रही, लेकिन दोपहर को उमस फिर से सताने लगी। मगर सायं को फिर से आसमान पर काले बादल छा गए और बारिश हुई। इसके बाद फिर से मौसम खुशगवार हो गया।
वहीं इस्माईलाबाद संवाद सहयोगी के मुताबिक सवेरे की झमाझम बरसात ने मौसम खुशगवार बनाए रखा। दिनभर छाये बादलों के कारण ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली रही। आसमान में छाई काली घटाएं किसानों के लिए मुंह मांगी मुराद साबित हो सकती हैं। बारिश से तपती धरती की प्यास भी बुझी और ग्रामीणों को बढ़ते पारे से निजात मिली। इसके बाद दिनभर बादल छाये रहे। मौसम विभाग ने रविवार को भी बरसात के आसार बताये हैं। धान की रोपाई 15 जून से आरंभ होगी। इसमें केवल पांच दिन का समय शेष है। ऐसे में छाये बादल किसानों को खेत तैयार करने की ओर अग्रसर कर रहे हैं। किसानों के अनुसार इसी माह मानसून आ जाएगा। ऐसे में समय पर रोपाई बेहतर रहेगी। अधिकांश किसानों ने खेतों की बहाई जारी रखी हुई है। इसके बाद ¨सचाई कर खेत किसी भी समय धान के लिए तैयार किए जा सकेंगे। किसान ज्ञान ¨सह अजरावर का कहना है कि इस बार दो या तीन दिन के बाद यहां वहां बारिश होने का क्रम लाभकारी साबित हो रहा है। इससे भूजल स्तर में सुधार आएगा। इससे धान को बड़ा लाभ मिलेगा।
वहीं शाहाबाद संवाद सहयोगी के अनुसार बारिश का मौसम सिर पर है और नगर की हालत खस्ता पड़ी है। जिसको लेकर नगरवासी शुभम साहनी, महेश भगत, राजेश शर्मा, अमित ¨सघल, राजेश, हरसिमरन ¨सह सिद्धू, आशीष कोहली, कर्म ¨सह ने कहा कि सीवर के नाम पर कई महीनों से नगर की लगभग सभी गलियों को खोद दिया गया है। जिस कारण नगरवासी भारी परेशानी झेल रहे है और अब बरसात पड़ने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी।