विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 जुलाई को दिल्ली कूच करेंगे हरियाणा के किसान, अमेरिका से डील के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

Published: Sat, 04 Jul 2026 11:00 PM (IST)

केंद्र सरकार की अमेरिका से डील के विरोध में किसान 21 जुलाई को दिल्ली कूच करेंगे, जिसके लिए गांव-गांव समर्थन ...और पढ़ें

अमेरिका से डील के खिलाफ किसानों का दिल्ली कूच 21 जुलाई को। फाइल फोटो

अमेरिका से डील के खिलाफ किसानों का दिल्ली कूच 21 जुलाई को। फाइल फोटो

HighLights

  1. किसान 21 जुलाई को अमेरिका से डील के खिलाफ दिल्ली कूच करेंगे।

  2. डील से खेती संकट में पड़ने और बड़े घरानों के कब्जे का डर।

  3. देशभर के किसान संगठन एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद। केंद्र सरकार की अमेरिका से डील के विरोध में किसान 21 जुलाई को दिल्ली कूच करेंगे। इसके लिए किसान संगठन गांव-गांव जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। 15 जुलाई को किसान जिला स्तर पर भी प्रदर्शन करेंगे।

चंडीगढ़ के किसान भवन में बैठक के बाद किसान संगठन गांवों में सक्रिय हो गए हैं। किसानों का कहना है कि यदि अमेरिका से डील हुई, तो खेती संकट में पड़ जाएगी और बड़े घरानों का कब्जा हो जाएगा।

दिल्ली में किसान इस डील के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। इस विरोध में देशभर के किसान संगठन शामिल होंगे, जिससे किसानों में उत्साह है। पंजाब के गांवों में भी न्योता दिया जा रहा है।

भाकियू ने अंबाला-हिसार हाइवे पर कई बार ट्रैक्टर मार्च निकाला है। किसान नेता गुरनाम सिंह फौजी और जरनैल सिंह मल्ली का कहना है कि एकजुटता से ही किसान और किसानी बचेगी। अगले सप्ताह डेरों पर बसे परिवारों के बीच पहुंचकर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी।