Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Election 2024: यूपी के सीएम योगी ने किसे कह दिया महिषासुर? हरियाणा में कांग्रेस पर जमकर बरसे

    हरियाणा चुनाव 2024 सीएम योगी ने हरियाणा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा माफियाओं के साथ रहता है। ड्रग माफिया भू माफिया पशु माफिया खनन माफिया और दंगाइयों के साथ रहता है। उत्तर प्रदेश में साढ़े सात साल में हमने एक भी दंगा नहीं होने दिया।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 02:20 PM (IST)
    Hero Image
    Haryana Election 2024: यूपी के सीएम योगी ने किसे कह दिया महिषासुर?

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र दुनिया के अंदर पहला क्षेत्र है, जो युद्ध क्षेत्र होने के साथ-साथ धर्म क्षेत्र बन गया है। यहां सत्य, धर्म और न्याय के लिए महाभारत का युद्ध हुआ था। भारत के ज्ञान विज्ञान की अपूर्णीय क्षति हुई। इस युद्ध में कौरव अन्याय, असत्य और अधर्म के साथ शक्तिशाली होने के बावजूद पराजय का मुंह देखना पड़ा था। यह वही भूमि है जहां दुनिया का सबसे तेजस्वी उपदेश दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवित्रानाय साधुनाम विनाशाय च दुष्क्रिताम, सज्जनों के संरक्षण करने के लिए और दुर्जनों का राम नाम सत्य के मार्ग पर भेजने के लिए ही प्रभु का बार-बार अवतरण होता है। लोकतंत्र में जनता भी जनार्दन के रूप में अपना आशीर्वाद प्रत्याशियों और पार्टियों को देती है। दुनिया में 500 वर्षों के कलंक को भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने धोकर राम लला का विराजमान करवाया।

    'नाश हो महिषासुर का'

    कांग्रेस अपने 60 से 65 वर्ष में भी यह कार्य नहीं कर पाई। यही नहीं जम्मू में 370 का हटना इसका डबल उदाहरण है। महिषासुर और चंड व मुंड के लिए जगतजन्नी ही है जो नशे के कारोबार में विघ्न है। नशे के जो कारोबारी हैं जो देश को निगल जाना चाहते हैं, युवाओं की जवानी को तबाह करना चाहते हैं। ये आज के चंद और मुंड है ये आज के महिषासुर हैं।

    'डबल इंजन की सरकार यही संदेश लेकर आई'

    यही याद करवाने के लिए मैं यह आया हूं। हरियाणा हरी की भूमि है। भगवान हरी ने यहां जो उपदेश दिया इस लिए यहां का नाम हरियाणा पड़ा ताकि हरी यहां बार बार आएं। और जब भी ऐसे महिषासुर शराब के माफिया कारोबारी जब-जब फलेंगे-फूलेंगे, तब-तब हरी इनका उन्मूलन करने के लिए आएंगे। डबल इंजन की सरकार यही संदेश लेकर आई है।

    'बेटियों की सुरक्षा केवल भाजपा कर सकती'

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा माफियाओं के साथ रहता है। ड्रग माफिया, भू माफिया, पशु माफिया, खनन माफिया और दंगाइयों के साथ रहता है। उत्तर प्रदेश में साढ़े सात साल में हमने एक भी दंगा नहीं होने दिया। इससे पहले महीनों दंगे चलते थे और कर्फ्यू रहता था।

    कांग्रेस के राज में बेटी सुरक्षित नहीं थी। व्यापारी का सम्मान नहीं होता था। हरियाणा के मिर्जापुर में क्या हुआ था यह नहीं भूलना चाहिए। एक दलित बेटी और उसके पिता को एक साथ जला दिया गया था। सम्मान की रक्षा और बेटियों की सुरक्षा केवल भाजपा कर सकती है।

    'डीजे-घंटा शंख और घड़ियाल तो बजेगा ही'

    उन्होंने कहा कि कैथल और कलायत से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर उत्तर प्रदेश आते हैं। 2017 से पहले ये लोग कांवड़ यात्रा नहीं चलने देते थे। हमने आते ही कांवड़ियों के लिए सारी सुविधाएं मुहैया करवाई। पहले डीजे नहीं बजने देते थे।

    घंटा और शंख से भी लोग परेशान थे। हमने आते ही कहा कि जिन्हें इससे दिक्कत है वह कान बंद कर लें। डीजे, घंटा शंख और घड़ियाल तो बजेगा ही।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव: सत्ता पाने के लिए BJP-कांग्रेस की क्या है बड़ी ताकत? पढ़िए दोनों पार्टियों को किससे है बड़ा खतरा

    'कांग्रेस की साजिश विफल हुई'

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की साजिश विफल हुई थी। कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा अगर फिर से सरकार में आ गई तो संविधान समाप्त कर देगी। फिर झूठ बोला कि आरक्षण को समाप्त कर देगी। फिर एक लाख रुपये देने की फटाफट योजना शुरू की जाएगी। अब ये कहां है। यह सब मैदान छोड़कर सफाचट हो गए हैं।

    'आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खराब हो जाएगा'

    समाज को जाति, क्षेत्र, धर्म, मत और मजहब के नाम पर बांटना कांग्रेस का डीएनए है। यह देश को कमजोर करना चाहती है। देश कमजोर होगा तो सनातन कमजोर होगा। वर्तमान असुरक्षित हो जाएगा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खराब हो जाएगा।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कोई भी सभ्य व्यक्ति, सुसंस्कृत और पढ़ा लिखा व्यक्ति कांग्रेस के साथ खड़ा दिखाई नहीं देता।

    यह भी पढ़ें- चुनाव से 2 दिन पहले बड़ा झटका: BJP में शामिल हुए JJP प्रत्याशी रघुनाथ तंवर, नीलोखेड़ी से AAP उम्मीदवार ने ज्वाइन की कांग्रेस