Move to Jagran APP

हरियाणा भाजपा प्रभारी तावड़े देंगे मंडलाध्यक्षों को संगठन मजबूती का गुर

हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कार्य

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 06:46 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 06:46 AM (IST)
हरियाणा भाजपा प्रभारी तावड़े देंगे मंडलाध्यक्षों को संगठन मजबूती का गुर
हरियाणा भाजपा प्रभारी तावड़े देंगे मंडलाध्यक्षों को संगठन मजबूती का गुर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए सैनी समाज भवन में 26 व 27 नवंबर को भाजपा मंडलाध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। मंडलाध्यक्षों को संगठन मजबूत करने का गुर मंत्र दिया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने सम्मेलन को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला जिला के मंडल अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रशिक्षण प्रमुख भाग लेंगे। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा प्रभारी के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत केंद्रीय स्तर के शीर्ष नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

---------

पार्टी कार्यालय का किया जाएगा शिलान्यास

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 27 नवंबर को पार्टी कार्यालय का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-7 में जमीन फाइनल की जा चुकी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, लाडवा के पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, जिला महामंत्री रविद्रर सांगवान, सुशील राणा, जिला मीडिया प्रभारी विनीत क्वात्रा, उपाध्यक्ष रोशन बेदी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह विर्क, रामपाल पाली, मंदीप विर्क, महामंत्री जसविद्र बहादुर पुरा, आइटी से विक्रम शर्मा, मंगत चौहान, महेश पारचा, रवि बतान, गुलजार सैनी, विवेक रावत, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेणू खुग्गर व, महामंत्री अनु माल्यान मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.