Move to Jagran APP

दहेज उत्पीड़न से तंग महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

दुखभंजन कॉलोनी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 09:20 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 09:20 AM (IST)
दहेज उत्पीड़न से तंग महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
दहेज उत्पीड़न से तंग महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना शहर के अंतर्गत दुखभंजन कॉलोनी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के स्वजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए तंग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता का रविवार को पोस्टमार्टम होगा।

loksabha election banner

सुभाष मंडी पुलिस चौकी के एएसआइ लाभ सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुखभंजन कॉलोनी निवासी विवाहिता प्रियंका(22) ने अपने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के पिता इस्माईलाबाद निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी प्रियंका की शादी मार्च 2018 में दुखभंजन कॉलोनी निवासी मनीष शर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रियंका के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस बारे में कई बार प्रियंका ने उन्हें बताया। जिस पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत भी की, मगर वे नहीं माने। शनिवार को सुबह उन्हें सूचना मिली कि प्रियंका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.