सरस्वती वंदना से वसंत पंचमी की दीं शुभकामनाएं
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग में वसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती वंदना का गायन कर वसंत की शुभकामनाएं दी गई।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग में वसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती वंदना का गायन कर वसंत की शुभकामनाएं दी गई। प्राच्य विद्या संकाय अधिष्ठाता प्रो. शुचि स्मिता ने कहा कि वसंत पंचमी पर आयोजित इस कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर विभाग के सितार शिक्षक डॉ. संजीव शर्मा के निर्देशन में सितार वादन किया गया। विभाग के वरिष्ठ तबला अनुदेशक नितिन शर्मा ने भी इसमें सहयोग किया। इस वाद्यवृंद में विभाग के राजीव कुमार, विशाल यादव, विशाल लोट, गीता, मेघा, सीमा, प्रियंका, अश्विनी ने भाग लेते हुए अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. आरती श्योकंद, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. ज्ञान सागर, डॉ. विवेक जैन, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. दीपक आदि मौजूद रहे।