Move to Jagran APP

गुरुकुल के उत्कर्ष ने गणितीय गणना में पाया पहला स्थान

विद्यार्थियों में गणित से संबंधित गणना क्षमता विकसित करने हेतु 42 देशों में विस्तारित अंतरराष्ट्रीय संस्था ब्रेन-ओ-ब्रेन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल के उत्कर्ष ने पहला स्थान हासिल किया है। करनाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 06:20 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:20 AM (IST)
गुरुकुल के उत्कर्ष ने गणितीय गणना में पाया पहला स्थान
गुरुकुल के उत्कर्ष ने गणितीय गणना में पाया पहला स्थान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विद्यार्थियों में गणित से संबंधित गणना क्षमता विकसित करने हेतु 42 देशों में विस्तारित अंतरराष्ट्रीय संस्था 'ब्रेन-ओ-ब्रेन' की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल के उत्कर्ष ने पहला स्थान हासिल किया है। करनाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की अवधि मात्र तीन मिनट थी, जिसमें विद्याíथयों को गुणा, भाग, जमा और घटा के लगभग 60 प्रश्न हल करने थे। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्माचारी उत्कर्ष आर्य ने अपनी गणना क्षमता का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विद्यार्थी की इस उपलब्धि पर गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने छात्र उत्कर्ष आर्य सहित अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सुबेप्रताप तथा गणित विभागाध्यक्ष सतीश कुमार को बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी दूरभाष पर समस्त गुरुकुल परिवार को इस बड़ी उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

loksabha election banner

गुरुकुल के निदेशक व प्राचार्य अरुण दत्ता ने बताया कि गुरुकुल में एक नियमित दिनचर्या के तहत सभी शिक्षक व छात्र कड़ी मेहनत करते हैं, यही कारण है कि गुरुकुल के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी नित नये आयाम स्थापित कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.