गुरु गोबिद सिंह ने संपूर्ण मानव जाति का एकता के सूत्र में बांधने का किया कार्य : सुरेंद्र सिंह
गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब में गुरु गोबिद सिंह का 354वां प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल कीर्तन दरबार लगाया गया जिसमें रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद गुरु का लंगर बरताया गया।
संवाद सूत्र, बाबैन : गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब में गुरु गोबिद सिंह का 354वां प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल कीर्तन दरबार लगाया गया जिसमें रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद गुरु का लंगर बरताया गया। इस दौरान संगत की खुशियों के लिए अरदास की गई व संगतों को अमृत संचार करवाया गया।
गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब के संचालक बाबा सुरेंद्र सिंह ने संगत को गुरु घर से जुड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गुरु ग्रंथ साहिब ने कभी भी हिदू-मुस्लिम में फर्क न कर सभी धर्मों में एकता व भाइचारे को बढ़ावा दिया। आज हमें उन्हीं के दिखाये रास्ते का अनुसरण करना चाहिए। गुरु गोबिद सिंह ने भी संपूर्ण मानव जाति को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उन्होंने संगत से अपील की कि वे गुरु के दिखाए रास्ते व आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए और मानव की रक्षा के लिए कार्य करें। इस मौके पर गुरदीप सिंह, हरप्रीत चीमा, हरपाल सिंह, बलकार सिंह, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गुरतेज सिंह सेखों, बलदेव सिंह व दीपक देवगन मौजूद रहे।