शाहाबाद की गुरमेल और परनीत भारतीय महिला हॉकी कैंप की सदस्य बनीं
संवाद सूत्र शाहाबाद-मारकंडा शाहाबाद के हॉकी खिलाड़ियों ने भारतीय महिला व पुरुष टीमों में खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
संवाद सूत्र, शाहाबाद-मारकंडा : शाहाबाद के हॉकी खिलाड़ियों ने भारतीय महिला व पुरुष टीमों में खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी कड़ी को जोड़ते हुए रामप्रसाद डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हॉकी खिलाड़ी गुरमेल कौर व परनीत कौर का चयन जूनियर महिला हॉकी कैंप के लिए हुआ है। प्रिसिपल डॉ. दीपेंद्र वालिया ने बताया कि स्कूल में पिछले पांच साल से हॉकी टीम तैयार ही जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप इन दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का अध्यापकों व विद्यार्थियों ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक समिति के प्रधान ब्रिगेडियर राजीव गुप्ता, वीरेंद्र सिघल, सतपाल बतरा, उपप्राचार्य डॉ. रविद्र कवातरा मौजूद रहे।