Move to Jagran APP

गुरनाम ने पिकाडली शुगर मिल के अधिकारियों पर लगाया रिश्वत देने का आरोप

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता गुरनाम ¨सह चढूनी ने शाहाबाद थाना में शिकायत देकर पिकाडली शुगर मिल भादसों के अधिकारियों पर रिश्वत देने का आरोप लगाया है। गुरनाम ¨सह ने बताया कि पिकाडली शुगर मिल द्वारा काफी समय से किसानों के गन्ने की पेमेंट नहीं दी गई है। इसके चलते उन्होंने किसानों के साथ मिलकर कई बार धरने व प्रदर्शन भी किए और प्रशासन पर पेमेंट देने का दबाव बनाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:21 PM (IST)
गुरनाम ने पिकाडली शुगर मिल के अधिकारियों पर लगाया रिश्वत देने का आरोप
गुरनाम ने पिकाडली शुगर मिल के अधिकारियों पर लगाया रिश्वत देने का आरोप

गुरनाम ने पिकाडली शुगर मिल के अधिकारियों पर लगाया रिश्वत देने का आरोप

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता गुरनाम ¨सह चढूनी ने शाहाबाद थाना में शिकायत देकर पिकाडली शुगर मिल भादसों के अधिकारियों पर रिश्वत देने का आरोप लगाया है। गुरनाम ¨सह ने बताया कि पिकाडली शुगर मिल द्वारा काफी समय से किसानों के गन्ने की पेमेंट नहीं दी गई है। इसके चलते उन्होंने किसानों के साथ मिलकर कई बार धरने व प्रदर्शन भी किए और प्रशासन पर पेमेंट देने का दबाव बनाया। आंदोलन को दबाने के लिए मिल अधिकारियों ने सबसे पहले मिल में बनी किसान संघर्ष समिति के पदाधिकरियों के खाते में पेमेंट डाल दी। गुरनाम ¨सह ने कहा कि मिल अधिकारियों ने नौ अक्टूबर को शाहाबाद आकर उन्हें एक लाख रुपये देने की पेशकश की। जिस पर उन्होंने मिल की इस हरकत को सबसे सामने लाने का निर्णय लिया और यह राशि उनसे ले ली। इसके बाद 8 नवंबर को मिल में बैठक हुई तो इस मामले को सभी के सामने रखा। शिकायत में गुरनाम ¨सह ने कहा कि यह राशि देने के लिए मिल से रामपाल नाम का कर्मचारी आया था, जिसने दो-तीन बार फोन किया।

चढूनी ने कहा कि उसने सुबह नौ दस बजे फोन किए और शाहाबाद बराड़ा रोड पर पुल से पूर्व की तरफ खड़े होकर पैसे दिए। कर्मचारी ने कहा कि यह राशि मिल अधिकारी ने भेजी है। चढूनी ने कहा कि मिल अधिकारियों ने यह राशि उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत दी थी। जिस पर उन्होंने इस राशि में से 50 हजार रुपये गन्ना संघर्ष समिति और 50 हजार रुपये किसान यूनियन को दे दिया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि पंचायत के निर्णय के अनुसार यह राशि मिल अधिकारियों को वापस नहीं की गई। गुरनाम ¨सह ने दोनों आरोपितों खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.