Move to Jagran APP

जीआरपी ने मास्क के प्रति यात्रियों को किया जागरूक, वितरित किए मास्क

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में रेलवे स्टेशन परिसर में मास्क को लेकर अभियान चलाया। यात्रियों को स्टेशन पर कोविड-19 के दौरान मास्क लगाने के फायदे बताकर जागरूक किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:37 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 05:37 AM (IST)
जीआरपी ने मास्क के प्रति यात्रियों को किया जागरूक, वितरित किए मास्क
जीआरपी ने मास्क के प्रति यात्रियों को किया जागरूक, वितरित किए मास्क

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में रेलवे स्टेशन परिसर में मास्क को लेकर अभियान चलाया। यात्रियों को स्टेशन पर कोविड-19 के दौरान मास्क लगाने के फायदे बताकर जागरूक किया।

loksabha election banner

जीआरपी थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस अधीक्षक अंबाला संगीता कालिया के निर्देशानुसार वीरवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन व शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मास्क है जरूरी अभियान चलाया गया। इसमें यात्रियों को जागरूक किया गया। इस दौरान आने-जाने वाले जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं थे। उन्हें मास्क वितरित किया गया। अभियान में लगभग 80 से अधिक यात्रियों को मास्क दिए और भविष्य में घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बिना मास्क स्टेशन पर बेवजह घूम रहे लोगों के चालान भी काटे।

उन्होंने यात्रियों को बताया कि आज पूरा विश्व कोविड-19 की संक्रमण से जूझ रहा है। एक बार पाजिटिव केसों में कमी आने के बाद अब फिर से यह धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। ऐसे में हमें कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए लोगों के साथ शारीरिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाकर निकले। बाजार व अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है। इसके अलावा दिन में कम से कम दो से तीन बार हाथों को हैंडवाश व साबुन से अच्छी तरह धोए। वहीं बाहर से घर पर आने के बाद भी हाथ धोएं। यह सभी उपाय करके ही हम कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.