त्योहारों से पहले सरकार से पीटीआइ ने की बहाली की मांग
बर्खास्त पीटीआइ व हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का धरना लघु सचिवालय के सामने 131वें दिन में प्रवेश कर गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बर्खास्त पीटीआइ व हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का धरना लघु सचिवालय के सामने 131वें दिन में प्रवेश कर गया। पीटीआइ रणधीर सिंह सैनी की अध्यक्षता में उर्वशी, निर्मला, प्रवीण व नीरज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे।
समिति प्रधान रणधीर सैनी ने कहा कि सरकार की ढुलमुल नीति के कारण सभी पीटीआइ साथियों में रोष व्याप्त है। धरने पर लगातार 131 दिन बीत जाने के बाद भी पीटीआइ की बहाली नहीं हुई है। अगर त्योहारों से पहले सभी पीटीआइ साथियों की बहाली नहीं होती है तो सभी साथी सभी त्योहारों को काले त्योहारों के रूप में मनाएंगे। इस दौरान कुरुक्षेत्र सर्व कर्मचारी महासंघ हरियाणा, रोडवेज यूनियन की जिला कार्यकारिणी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हेमसा, पुरानी पेंशन बहाली संघ, बिजली निगम व अन्य संगठनों के धरने पर पहुंच अपना समर्थन दिया। इस मौके पर कमला, सरोज, नीलम, मनोज पांचाल, प्रवीण कुमार, नरेश, अनिल, सुभाष, रोहताश, कर्मवीर, सुलतान, जोगेंद्र, अवतार व सुखविद्र मौजूद रहे।