श्रीकृष्ण कृपा गोशाला में हुई गोवर्धन पूजा
श्री कृष्ण कृपा गोशाला मे गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने गिरिराज की कथा सुनाई। नवीन भारद्वाज सुरेंद्र शर्मा मनीष खुराना शुभम मित्तल कर्मचंद चुघ रमाकांत शर्मा डॉ.उमा गौड़ उर्मिल डोगरा मिथलेश कुमारी भजन मंडली में शामिल रहे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: श्री कृष्ण कृपा गोशाला मे गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने गिरिराज की कथा सुनाई। नवीन भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, मनीष खुराना, शुभम मित्तल, कर्मचंद चुघ, रमाकांत शर्मा, डॉ.उमा गौड़, उर्मिल डोगरा, मिथलेश कुमारी भजन मंडली में शामिल रहे। इस अवसर पर गोवर्धन का स्वरूप गायों के गोबर से तैयार किया गया था, जिसकी सभी भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ परिक्रमा की। इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान सुरेश शर्मा, गोशाला समिति के प्रधान सतपाल सिगला, भगवान दास ढींगड़ा, सतपाल सिंह, कृष्ण लाल पूंडरी, डॉ.श्याम आहूजा, रमेश चंद पिपली, राम कुमार एएसआइ राम कर्ण सैनी, मोहित शर्मा, पार्थ वत्स, मंगत राम मेहता, कृष्ण अनेजा, दलजीत सिंह उपस्थित रहे।