विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के आविष्कारों से रूबरू कराया
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के परिसर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ताकि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि व जागृति उत्पन्न की जा सके। प्राचार्या संतोष शर्मा ने विज्ञान के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान व तकनीकी का युग है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के परिसर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ताकि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि व जागृति उत्पन्न की जा सके। प्राचार्या संतोष शर्मा ने विज्ञान के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान व तकनीकी का युग है। यदि भारत को विश्व का सिरमौर बनाना है तो प्रत्येक छात्र को विज्ञान के आविष्कार, अन्वेषण व उपलब्धियों से परिचित होना पड़ेगा और जिज्ञासा को अपना साथी बनाना पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस युग में हमें अपनी प्राकृतिक संपदाओं को संजो कर रखना होगा और वायुमंडलीय प्रदूषण को कम करना होगा तभी इन कार्यक्रमों की सार्थकता सही मायनों में परिभाषित होगी। इस अवसर पर जीव-विज्ञान प्राध्यापिका डॉ.नीलम गौतम ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण व जल प्रदूषण विषय को विस्तार से समझाया। उन्होंने देश के महान वैज्ञानिकों व आविष्कारों से भी विद्यार्थियों को रूबरू करवाया। रैली निकाली
विद्यालय की प्राचार्य संतोष शर्मा ने एनसीसी विग द्वारा आयोजित कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। कहा कि आज का युग नारी सशक्तिकरण है। किसी भी देश की प्रगति उस देश की नारी शक्ति से पहचानी जा सकती है। आज चहुंओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की धूम है। यदि बेटियां पढ़ेंगी तो न सिर्फ वो अपने परिवार की देखभाल कर सकती है अपितु समाज को भी नई दिशा दे सकती हैं। विद्यालय के एनसीसी इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने बताया कि रैली स्कूल से बाजार तक निकाली गई। रैली के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए गए।