स्वर्ण जयंती ब्रह्मसरोवर कम्युनिटी रिजर्व पर्यटकों को देगा संदेश : सीएम
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को पिहोवा उममंडल के गांव थाना
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को पिहोवा उममंडल के गांव थाना में उत्तर भारत का पहला स्वर्ण जंयती ब्रह्मसरोवर कम्युनिटी रिजर्व का शिलान्यास किया। इस रिजर्व का जीर्णोद्धार लगभग 7.5 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस रिजर्व पर एक कौशल विकास केंद्र की भी स्थापना की जाएगी, जिसमें स्थानीय गांव थाना और आस-पास के गांवों के युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को उनके कौशल विकास एवं रोजगार उत्पादन तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों तथा तीर्थ यात्रियों को ब्रह्मसरोवर में पाए जाने वाले प्रवासी पक्षियों एवं अन्य जीवों के बारे में जानकारी दे सकें। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर में 3 विभिन्न प्रजातियों के छोटे कछुओं को भी छोड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मसरोवर का जीर्णोद्धार लगभग 100 एकड़ भूमि में किया जाएगा। यह ब्रह्मसरोवर एक तीर्थ स्थान के रूप में विकसित हो इसके लिए गांववासी आगे आएं और इस ब्रह्मसरोवर का सरंक्षण करने में विभाग का सहयोग करें। ब्रह्मसरोवर के विकसित होने से ग्रामवासियों को भी आजीविका मिलेगी और उनका उत्थान होगा। वहीं इसके साथ-साथ यह गंाव दुनिया के मानचित्र पर भी उभरेगा। वन्य जीवों के संरक्षण में अपना सहयोग दें ताकि प्राणियों का संरक्षण हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज स्वंय इस सरोवर में तीन विभिन्न प्रकार के कछुए भी छोड़े हैं, जिससे वे जल की शुद्धता का भी कार्य करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण किया और वन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के सामाजिक कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
-----------
लड़कियों के स्कूल को अपग्रेड करने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों के तहत गांव थाना मे स्थित लड़कियों के 8वीं कक्षा तक के स्कूल को दसवीं तक अपग्रेड करने की घोषणा की। इसी प्रकार गांव में मुख्य मार्ग से सरोवर तक आने वाली सड़क के मरम्मत के साथ-साथ गोशाला में चारा उपलब्ध करवाने के लिए 2 लाख रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की।
----------
ग्राम पंचायत ने किया था प्रस्ताव पास
इससे पूर्व वन एवं वन्य प्राणी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी ने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 7.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिसमें से 1 करोड़ रुपये की राशि आंवटित कर दी गई है।
-------
कार्यक्रम में ये थे उपस्थित
इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, मुख्यमंत्री के एडीसी अलोक वर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र ¨सह, एसीएस एसके गुलाटी, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के युवा नेता प्रशांत भारती, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरनाम मलिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डागर, रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, युद्धिष्ठर बहल उपस्थित थे।