Move to Jagran APP

हरियाणवी फिल्म उद्योग को बॉलीवुड की तर्ज पर विकसित करने का लक्ष्य : अभिमन्यु

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणवी फि

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Apr 2017 01:26 AM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 01:26 AM (IST)
हरियाणवी फिल्म उद्योग को बॉलीवुड की तर्ज पर विकसित करने का लक्ष्य : अभिमन्यु
हरियाणवी फिल्म उद्योग को बॉलीवुड की तर्ज पर विकसित करने का लक्ष्य : अभिमन्यु

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणवी फिल्म उद्योग को बालीवुड की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार कर रही है।

loksabha election banner

कैप्टन मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में हरियाणा अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन के सत्र का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए कला की साधना जरूरी है। प्रदेश की संस्कृति की पूरी दुनिया में एक अलग पहचान हैं। प्रदेश में लोहड़ी, मकर सक्रांति, अमावस्या जैसे अनेक पर्वो को लोग परंपरा अनुसार मनाते हैं। इन उत्सवों से संस्कृति तो मजबूत होती ही हैं साथ में भाईचारा भी बनता हैं। अब फिल्मों में हरियाणा की संस्कृति की झलक भी नजर आने लगी है। महोत्सव में उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि दंगल और सुल्तान जैसी फिल्मों ने प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई। आज प्रदेश में फिल्म उद्योग उभरता हुआ नजर आ रहा हैं, क्योंकि यहां की माटी और संस्कृति में आसपास के राज्यों की झलक भी समाहित हैं। सरकार की नीति से प्रदेश का फिल्म उद्योग मजबूत होगा। संस्कृति, कला, साहित्य, कलाकारों की कल्पनाओं को फलने-फुलने का एक सुनहरी अवसर मिलेगा। इससे पहले कैप्टन अभिमन्यु, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, मैक के मुख्य सलाहकार महेश जोशी, निर्देशक धर्मेन्द्र डांगी, नकुल, दिनेश गोयल, डॉ. महा¨सह पूनिया, फिल्म अभिनेता जयदीप अहलावत ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रुप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.