कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। उसने खुदकशी की या किसी ने उसकी हत्या की इसकी जांच की जा रही है।
जेएनएन, कुरुक्षेत्र । ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी किनारे पर थाना केयूके के निकट एक छात्रा का शव बरामद हुआ। शव ब्रह्मसरोवर में था। छात्रा ने खुदकशी की या फिर किसी ने उसकी हत्या कर उसे यहां फेंका अभी कुछ भी स्ष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय छात्रा पद्मा झज्जर जिले के सीताराम गेट कालोनी की रहने वाली थी। वह पद्मा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआइइटी से इलेक्ट्रिकल ट्रेड में डिप्लोमा कर रही थी और चौथे सेमेस्टर में थी। पुलिस को लोगों ने छात्रा के सरोवर में होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसके परिजनों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। छात्रा की मौत के संबंध में उसके परिजनों व कालेज में भी पूछताछ की जाएगी। अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें: हांसी में तीन लोगों की हत्या में लगे आरोपों से आहत डीएसपी ने खुद को गोली मारी