Move to Jagran APP

जीवन जीने की कला सिखाती है गीता:-अशोक ¨सगला

संवाद सहयोगी, पिहोवा : नगरपालिका चेयरमैन अशोक ¨सगला ने कहा कि पवित्र गीता हमें जीवन जीन

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM (IST)Updated: Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM (IST)
जीवन जीने की कला सिखाती है गीता:-अशोक ¨सगला
जीवन जीने की कला सिखाती है गीता:-अशोक ¨सगला

संवाद सहयोगी, पिहोवा :

loksabha election banner

नगरपालिका चेयरमैन अशोक ¨सगला ने कहा कि पवित्र गीता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। हर समस्या का समाधान गीता में है। गीता समस्त मानव जाति का मार्गदर्शन करती है। नपा चेयरमैन सरस्वती तीर्थ पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के विधिवत शुभारंभ उपरांत बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ नपा चेयरमैन अशोक ¨सगला, तहसीलदार चेतना चौधरी, बीडीपीओ प्रेम ¨सह, नपा सचिव सुशील कुमार के साथ गणमान्यों ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाकर आम जन मानस को पवित्र ग्रंथ गीता का ज्ञान दिया जा रहा है। सरस्वती तीर्थ पर गीता महोत्सव का आयोजन करना सराहनीय कार्य है। इसके बाद पंजाबी लोक गायक श¨मद्र शम्मी ने सूफियाना गायन से माहौल को रूहानियत से भर दिया। उनकी प्रस्तुति दीवनी मैं दीवानी सांवरे की दीवानी ने दर्शकों को मोह लिया। गीता महोत्सव में मणीपुर से आए कलाकारों ने मणीपुरी बसंत रास पेश करके माहौल को कृष्णमय बना दिया। नगाड़ा पार्टी ने नगाड़ा खड़ताल, जांझ व बीन की पौराणिक धुनों से भगवान श्री कृष्ण के चरणों में वंदना की।

ये कार्यक्रम होंगे आज

गीता महोत्सव के दूसरे दिन कोलकाता से आए भारतेंदु अंध आश्रम, बॉलिवुड ¨सगर सोनिया शर्मा, के साथ-साथ अन्य लोक कलाकारों द्वारा बंचारी नृत्य, कच्ची घोड़ी नृत्य, जंगम जोगी, बीन वादन, नगाड़ा प्रदर्शन तथा डैग पाइपर बैंड की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.