श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जा रहा गणेशोत्सव
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र जिले भर में चल रहे गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। सुबह
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र
जिले भर में चल रहे गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। सुबह व सायंकालीन पूजन में गणपति बप्पा मोरया के उद्घोषों से पंडाल गूंज उठे। गणेशोत्सव के चलते शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
श्री गणेश मित्र मंडल की ओर से मुख्य बाजार में आयोजित 5वें गणेश उत्सव में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। इस दौरान नई सब्जी मंडी प्रधान राजेश अरोड़ा व राकेश अरोड़ा ने गणेश पूजा में भाग लिया। कार्यकारिणी सदस्यों ने गणपति मूर्ति का आकर्षक श्रृंगार किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्य पुरोहित पंडित रविशंकर ने गणेश पूजा कराते हुए कहा कि हमारे शरीर में 5 ज्ञानेंद्रिया, 5 कर्मेंद्रिया और 4 अन्त:करण है इनके पीछे जो शक्तियां है उन्हीं को 14 देवता कहते है। इन देवताओ के मूल प्रेरक भगवान श्रीगणेश है।
इस मौके पर डॉ. अनिल भास्कर, हरीश कपूर, र¨वद्र सेठी, शुभम अरोड़ा, पुष्पेंद्र ¨सगला और विक्रांत ने भाग लिया।
श्री रिद्धि सिद्धि् विनायक मंडल द्वारा गोशाला बाजार में कराए जा रहे प्रथम गणेश महोत्सव में भक्तों ने गणेश जी की स्तुति कर भजन संध्या में भाग लिया।श्री शिरडी साई मंदिर के अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा, सुरेंद्र काठपाल और समाजसेवी अनिल सहगल ने गणेश पूजा में विशेष रुप से शिरकत की। आयोजक मंडल के प्रधान सुधीर चुघ व अन्य सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। भजन संध्या में ओम भाई-सुभाष भाई एंड पार्टी के गायकों ने मधुर भजन सुनाए। गणेश आरती में ऋषि अरोड़ा, दीपक नैय्यर, विनोद सहगल, बंटी अरोड़ा, राजीव चुघ, विजय अरोड़ा, संजय मुटरेजा, शौर्य नैय्यर, रमेश बुद्धिराजा ने भाग लिया।