Move to Jagran APP

शाहाबाद की चार महिला खिलाड़ी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित

शाहाबाद की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए हुआ है। यह चारों खिलाड़ी पंजाब में कोच बलदेव सिंह से हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कोच बलदेव सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में रीत प्रियंका प्रभलीन व गगन के नाम शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:17 AM (IST)
शाहाबाद की चार महिला खिलाड़ी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित
शाहाबाद की चार महिला खिलाड़ी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए हुआ है। यह चारों खिलाड़ी पंजाब में कोच बलदेव सिंह से हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कोच बलदेव सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में रीत, प्रियंका, प्रभलीन व गगन के नाम शामिल हैं। यह चारों खिलाड़ी दिसंबर में भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जाएंगी। कोच बलदेव सिंह ने बताया कि यह चारों खिलाड़ी जल्द ही देश की सीनियर टीम का हिस्सा होंगी। इस उपलब्धि पर ओलंपियन संजीव डंग, गुरदीप सिंह भुल्लर, देश की पूर्व कप्तान सुरेंद्र कौर, जसजीत कौर, कोच अमनदीप सिंह, रमणीक कौर, सिमरजीत कौर, जवायदीप कौर, सरबजीत कौर, रजनी बाला, राजविद्र कौर, बलविद्र कौर, हरप्रीत कौर, जसदीप कौर, मोनिका ने खुशी जताते हुए इसका श्रेय कोच बलदेव सिंह को दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.