कुवि के चार विद्यार्थी नशे में धुत घूमते रहे शहर में, अज्ञात ने की मारपीट
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नशा करना जहां पूरी तरह से प्रतिबंधित है वहीं शनिवार को छात्रों के साथ ही दो छात्राओं ने भी खूब शराब पी और वे शहर में स्कूटी लेकर घूमते रहे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नशा करना जहां पूरी तरह से प्रतिबंधित है वहीं शनिवार को छात्रों के साथ ही दो छात्राओं ने भी खूब शराब पी और वे शहर में स्कूटी लेकर घूमते रहे। मामला तब उजागर हुआ जब कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनमें से एक छात्रा गायब हो गई। छात्रा के गायब होने के बाद उनमें से एक ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस और विद्यार्थी छात्रा की तलाश में जुट गए। हालांकि देर रात छात्रा मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत कुवि प्रशासन को दे दी और चारों छात्रों को प्रशासन को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में एक छात्र ने पुलिस बताया कि उसके एक दोस्त और दो छात्राओं ने विश्वविद्यालय के पार्क में शाम को बैठकर शराब पी। इस दौरान उनकी दोनों महिला दोस्तों को ज्यादा नशा हो गया था। इसके बाद उन्होंने सोचा की हॉस्टल में गए तो हॉस्टल प्रशासन छात्राओं के परिजनों को इस बारे में बता देगा। उन्होंने बाहर होटल में ही रुकने का फैसला किया। वे एक निजी होटल में गए तो उन्होंने उन्हें कमरा देने से मना कर दिया। जिसके बाद वे नशा कम होने का इंतजार करने लगे और स्कूटी लेकर शहर में आ गए। इस दौरान वे अमीन रोड पर चले गए। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। छात्राओं के साथ होने के कारण वे डर गए और उन्होंने उन्हें वहां से भागने के लिए कह दिया। उन्होंने इसके बाद पुलिस को सूचित कर दिया। काफी देर देखने के बाद एक छात्रा नहीं मिली। पुलिस और उन्होंने काफी देर तलाश की। जिसके बाद छात्रा मिल गई। पुलिस ने चारों विद्यार्थियों को प्रशासन को सौंप दिया। बाक्स
मामला है संज्ञान में, प्रशासन जुटा जांच में कुवि प्रवक्ता डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा शराब पीने का मामला संज्ञान में आया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। अभिभावकों को सूचित कर दिया गया। विद्यार्थी उनको सौंप दिए गए हैं। बाक्स
पुलिस मामले की जांच कर रही है : कुलदीप ¨सह सुभाष मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप ¨सह ने बताया कि देर रात उनके पास सूचना आई थी कि कुछ लोगों ने चार विद्यार्थियों के साथ मारपीट की है। मामले में एक छात्र की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। रात को ही छात्रा की तलाश कर चारों को हॉस्टल प्रशासन को सौंप दिया गया है।मारपीट के मामले में जांच की जा रही है। सूचना तुरंत कुवि प्रशासन को दे दी और चारों छात्रों को प्रशासन को सौंप दिया।