पूर्व सांसद कैलाशो ने छोड़ा हाथ, अब कमल के साथ
कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनेलो पार्टी की ओर से दो बार सांसद बनी पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने बुधवार को दिल्ली पहुंच भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। साल 2009 में इनेलो छोड़ने के बाद पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने दो बार लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन दोनों में हार का सामना करना पड़ा।
विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र :
कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनेलो पार्टी की ओर से दो बार सांसद बनी पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने बुधवार को दिल्ली पहुंच भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। साल 2009 में इनेलो छोड़ने के बाद पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने दो बार लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों में हार का सामना करना पड़ा। कई महीनों रादौर से चुनाव के लिए तैयारियां कर रही थी, लेकिन कांग्रेस में हुए बदलाव के बाद दोबारा लाडवा में पार्टी के होर्डिग लगाकर वह चर्चा में आ गई थीं। बुधवार को समर्थकों को साथ लेकर नई दिल्ली में पहुंची और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की उपस्थिति मे भाजपा में शामिल हुई।
---
दो बार बनी सांसद, विधानसभा में दो बार हारी
साल 1998 मे कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनेलो पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया। इसके बाद 1999 में भी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करवाई। साल 2009 में इनेलो छोड़ने के बाद लाडवा से विधानसभा चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पड़ा। दूसरी बार 2014 में भी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और भाजपा के डॉ. पवन सैनी से हार गई।