Move to Jagran APP

सरकार आने पर छह घंटे में किसानों का कर्ज माफ करेंगे : हुड्डा

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और बिजली बिल भी माफ किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 09:11 AM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 09:11 AM (IST)
सरकार आने पर छह घंटे में किसानों का कर्ज माफ करेंगे : हुड्डा
सरकार आने पर छह घंटे में किसानों का कर्ज माफ करेंगे : हुड्डा

संवाद सहयोगी, शाहाबाद(कुरुक्षेत्र) : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान जिस तरह के निर्देश देगी उसी के तहत हरियाणा में लोकसभा व चुनावसभा चुनाव लड़े जाएंगे। अगर उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है तो वह उसके लिए तैयार हैं। लोकसभा में विजयी रहने के साथ-साथ हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने का काम किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को शाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मेयर के चुनाव में ईवीएम में धांधली की गई है। यह चुनाव ¨सबल पर नहीं लड़ा गया। भाजपा का हाल मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के चुनावों से सामने आ चुका है और अब हरियाणा व अन्य राज्यों में भी इस पार्टी का यही हाल होगा।

उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में अगर कांग्रेस सरकार बनाती है तो छह घंटे के अंदर किसानों का कर्ज और 12 घंटे के अंदर बिजली माफ करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वृद्धों की पेंशन 2000 से 3000 रुपये कर दी जाएगी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम ¨सह स्मारक पहुंच कर शहीद ऊधम ¨सह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर त्रिलोचन ¨सह हांडा, निर्मल विर्क, सुनीता नेहरा, दिनेश कश्यप सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.