नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाला पैदल मार्च
कुरुक्षेत्र 23 सीएए के समर्थन में रैली निकालते भाजपा पदाधिकारी। प्रवक्ता।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मंगलवार को पैदल मार्च निकाला। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर के नेतृत्व में सेक्टर-17 में एलआइसी भवन से शुरू किया। यहां से कार्यकर्ता तिरंगे व भारत माता के जयघोष के साथ रेलवे रोड, गुरद्वारा छठी पातशाही, आंबेडकर चौक पर आकर समाप्त हुआ।
भाजपा सांसद नायाब सिंह सैनी ने कहा कि सत्ता के स्वार्थ में कांग्रेस अब वर्ग विशेष के समुदाय को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में गुमराह कर रही है। जबकि इस कानून से किसी की नागरिकता ली नहीं जा रही है। कांग्रेस पार्टी बताएं कि क्या इससे राहुल गांधी या सोनिया गांधी की नागरिकता जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता नागरिकता कानून का समर्थन व जनता के साथ जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस व इसकी सहयोगी पार्टियों की पोल खोलने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, रोड शो के संयोजक धर्मवीर डागर, जिला परिषद अध्यक्ष गुरदयाल सुन्हेडी, जिला महामंत्री रविद्र सांगवान, सुशील राणा, जिला मीडिया प्रभारी विनीत क्वात्रा, अमित रोहिल्ला, मंडल अध्यक्ष विनीत बजाज, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्णप्रताप, हरीश अरोड़ा व गौरव भट्ट मौजूद रहे।