Move to Jagran APP

प्यार करने वालों के लिए बांसुरी, आंख दिखाने वालों के लिए चक्र : भारती

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पेयजल एवं स्वच्छता केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि प्यार दि

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Nov 2017 10:50 PM (IST)Updated: Thu, 30 Nov 2017 10:50 PM (IST)
प्यार करने वालों के लिए बांसुरी, आंख दिखाने वालों के लिए चक्र : भारती
प्यार करने वालों के लिए बांसुरी, आंख दिखाने वालों के लिए चक्र : भारती

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

पेयजल एवं स्वच्छता केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि प्यार दिखाने वाले बांसुरी है और आंख दिखाने वाले देश के लिए चक्र है। गीता का पाठ पूरे विश्व को करना होगा तभी शांति आएगी। गाय की रक्षा करना राष्ट्र धर्म है। प्लास्टिक एवं कचरे से गाय हत्या हो रही है। वैश्विक गीता पाठ से द्वापर युग की शुरूआत हो चुकी है।

वे सदाचार स्थल के नजदीक मुख्य पंडाल में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहीं थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जंगल में तपस्या करके भी संत विश्व कल्याण कर रहे हैं और समाज में रहकर संत सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरण कर समाज को नई दिशा दिखा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों, अध्यापकों, चिकित्सकों एवं इंजीनियरों को आह्वान किया कि जरूरतमंदों की सहायता एवं गरीबों व नारी रक्षा करना सच्ची सेवा है। इससे खुद भगवान द्वार तक पहुंचेंगे किसी मंदिर व मजिस्द में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि गीता आरंभ जरूर रणभूमि से हुआ, लेकिन में कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। धर्म की रक्षा करने के लिए अर्जुन ने युद्ध लड़ा था न कि सत्ता हासिल करने के लिए। देश की सीमा पर भी जवान तिरंगे की इज्जत एवं रक्षा करने के लिए डटा हुआ है, जिसमें सच्ची कर्तव्यनिष्ठा है।

राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान ¨सह सोलंकी ने कहा कि सुशासन लाने के लिए राजनीतिज्ञों तक गीता संदेश पहुंचाना होगा। गीता का संदेश आमजन तक पहुंचने के लिए प्रजातंत्र स्थापित होगा और भ्रष्टाचार समाप्त होगा। आज की युवा पीढ़ी को गीता के ज्ञान पर मनन करने की जरूरत है, तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने कहा कि गीता एक मात्र ऐसा ग्रंथ है जो युद्ध भूमि में लिखा गया। युद्ध भूमि से भी शांति, न्याय, कर्म एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का संदेश पूरे विश्व में पहुंचाना होगा, इससे धर्मनगरी में पर्यटक आएंगे और विश्व पटल पर कुरुक्षेत्र का नाम चमकेगा।

नाराज दिखे सांसद राजकुमार सैनी

गीता जयंती के मुख्य मंच पर सांसद राजकुमार सैनी नाराज दिखे। उन्हें जब सम्मानित करने के लिए विधायक सुभाष सुधा पहुंचे तो पहले तो उन्होंने सम्मान में दी जाने वाली शॉल कंधे पर नहीं रखने दे रहे थे। लेकिन विधायक भी अपने जिद पर अड़ गए और उनके कंधे पर शॉल रखकर माने। इसके बाद मंच से घोषणा हुई सांसद राजकुमार सैनी संत भूपेंद्र ¨सह को सम्मानित करेंगे। लेकिन सांसद अपनी कुर्सी से नहीं उठे। इसके बाद विधायक सुभाष सुधा ने संत को सम्मानित किया। सांसद पूरे समय मंच पर चुपचाप बैठे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.