खामी मिलने पर इनेलो के हिमांशु अरोड़ा और कांग्रेस की चित्रा सहित पांच के नामांकन रद
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए 30 उम्मीदवारों में से खामी मिलने पर पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद कर दिए गए हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए 30 उम्मीदवारों में से खामी मिलने पर पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद कर दिए गए हैं। रद किए गए नामांकनों में इनेलो के कवरिग कैंडिडेट के रूप में फार्म भरने वाले हिमांशु अरोड़ा और कांग्रेस के कवरिग कैंडिडेट के रूप में फार्म भरने वाली चित्रा सरवारा के फार्म हैं। इनमें से एक इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के पुत्र हैं तो दूसरी कांग्रेस के टिकट पर कुरुक्षेत्र से नामांकन करने वाले पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में छंटनी प्रक्रिया के दौरान 25 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं, जिसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के चार प्रत्याशी, पंजीकृत राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के नौ तथा आजाद उम्मीदवार व अन्य के 12 नामांकन शामिल हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. एसएस फुलिया के न्यायालय कार्यालय में बनाए गए नामांकन पत्र छंटनी कक्ष में बुधवार को लोकसभा क्षेत्र के लिए भरे गए 30 उम्मीदवारों के 33 नामांकन पत्रों की छंटनी का काम शुरू किया गया। इससे पहले सामान्य आब्जर्वर नितिन शिवदास खड़े की देखरेख में गठित कमेटी ने नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य किया। इस छंटनी प्रक्रिया के दौरान पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में कमी पाई गई, जिस कारण उनके नामांकन पत्र रद कर दिए गए हैं। जिनमें इनेलो के हिमांशु अरोड़ा, कांग्रेस से चित्रा सारवारा, आजाद उम्मीदवार विनोद कुमार, प्रदीप कुमार व आशीष रंगा शामिल हैं। हिमांशु ने इनेलो के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला और चित्रा ने अपने पिता कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह के कवरिग उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था। बॉक्स
इनके फार्म मिले सही छंटनी में राष्ट्रीय और राज्य मान्यता प्राप्त पाíटयों के उम्मीदवार भाजपा के नायब सैनी, इनेलो के अर्जुन चौटाला, कांग्रेस के निर्मल सिंह, बसपा से शशि
पंजीकृत पाíटयों से जजपा के उम्मीदवार जयभगवान शर्मा डीडी, नवनिर्माण पार्टी से ज्योति, आपकी अपनी पार्टी पिपल्स से नितिन, भारत प्रभात पार्टी से राजकुमार, भारतीय जन सम्मान पार्टी से राम नारायाण, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विक्रम सिंह, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से संदीप कुमार कौशिक, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से सुभाष, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से सुमेर चंद और आजाद उम्मीदवार
अनिल, अश्विनी शर्मा हृतवाल, कंवलजीत सिंह, जयप्रकाश शर्मा, बलवीर सिंह, रमेश चंद्र खटकड़, रामेश्वर दास, रोशन लाल मुहाल, संदीप सिंह, सचिन गाबा, सतीश कुमार सिगल, सतीश त्यागी का नामांकन सही पाया गया है।