Move to Jagran APP

पांच संकल्प के साथ इस दीवाली विश्व भर में फैलेगा भाईचारे का उजाला

विद्या भारती की ओर से इस दीवाली विश्व भर में राष्ट्र भक्ति भाइचारे और पर्यावरण संरक्षण का उजियारा फैलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 08:00 AM (IST)
पांच संकल्प के साथ इस दीवाली विश्व भर में फैलेगा भाईचारे का उजाला
पांच संकल्प के साथ इस दीवाली विश्व भर में फैलेगा भाईचारे का उजाला

विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र : विद्या भारती की ओर से इस दीवाली विश्व भर में राष्ट्र भक्ति, भाइचारे और पर्यावरण संरक्षण का उजियारा फैलाया जाएगा। इसके लिए पांच दीपक-पांच संकल्प अभियान के साथ जुड़े विद्या भारती के 35 लाख के करीब विद्यार्थी एक करोड़ दीये जलाएंगे। इस अभियान की खासियत होगी कि पटाखों की बजाय पांच दीपक जलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा, इसके साथ ही राष्ट्र भक्ति व भाईचारे का संदेश देने के लिए पांच संकल्प लिए जाएंगे।

loksabha election banner

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की ओर से शुरू किए गए इस खास अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से विश्व भर में पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया है।

पांच दीये : देश प्रेम और भाईचारे के लिए

इन पांच दीयों में पहला देश के नाम होगा, जिससे राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया जाएगा।

दूसरा दीया विद्यालय के नाम, अपने गुरुजनों को सम्मान देने के लिए ।

तीसरा दीया सैनिकों के नाम, देश के वीर सैनिकों को सम्मान देने के लिए।

चौथा दीया किसान के नाम, अन्नदाता बन देश का पेट भरने के लिए।

पांचवां दीया कोरोना योद्धाओं के नाम, कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर जरूरत मंद की मदद करने वालों को सम्मान देने के लिए जलाया जाएगा।

पांच संकल्प : भारत की गौरवशाली संस्कृति के लिए

इसके साथ ही पांच संकल्प लिए जाएंगे। इन संकल्पों में अपने देश के लिए कुछ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने और जरूरतमंद की मदद के लिए तैयार रहने के साथ-साथ अन्य समाज उन्मुखी कार्य करने का संकल्प लेना शामिल है।

विश्व भर में जलाए जाएंगे एक करोड़ दीये

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने बताया कि विद्या भारती के विद्यार्थी इस दिवाली पूरे विश्व को एक संदेश देंगे। इसके लिए विद्या भारती के स्कूलों में पढ़ने वाले 35 लाख विद्यार्थी, स्टाफ और उनके अभिभावक इस अभियान से जुड़ेंगे। यह सभी देश भर में अपने-अपने घरों में एक करोड़ दीपक जलाएंगे। इसके अलावा विद्या भारती संगठन के पदाधिकारियों की ओर से देश भर में सभी प्रांतों में मुख्य मंदिरों और नदियों के किनारे पर 1100 दीये जलाए जाएंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.