कुरुक्षेत्र के पिहोवा में जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडों से दो भाइयों को पीटने का आरोप
पुलिस ने पिहोवा में सामूहिक हमले के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने सुखचैन सिंह और ...और पढ़ें
-1790425555704_m.webp)
जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
पिहोवा में सामूहिक हमले के पांच आरोपित गिरफ्तार।
आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर चोटें पहुंचाईं।
पुलिस ने डीएसपी रोहित कुमार की टीम ने की कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, पिहोवा। पुलिस ने सामूहिक हमले के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अंबाला के काठगढ़ निवासी ललित, मोहनपुर निवासी गुरिंद्र सिंह, सिमरजीत सिंह, अभिषेक उर्फ अभी और बालापुर निवासी मुकेश कुमार शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, मोहनपुर निवासी सुखचैन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 सितंबर को सुबह करीब आठ बजे, उसके और उसके छोटे भाई के साथ आरोपितों ने उनके घर के बाहर हमला किया। आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी दी।
दोनों भाइयों को पहले पिहोवा सरकारी अस्पताल और फिर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर जांच मुख्य सिपाही बीरबल को सौंपी गई थी। 25 सितंबर को डीएसपी रोहित कुमार की टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार किया।
