राजनीति के मायने बदलने आया हूं- संदीप सिंह
पिहोवा से भाजपा विधायक संदीप सिंह ने कहा कि वे राजनीति के मायने बदलने आए हैं। ग्रामीणों को पुरानी राजनीति के तौर तरीके से बाहर निकालेंगे। सभी को साथ लेकर सर्वहित के काम को प्राथमिकता देंगे। गांव दर गांव ऐसे काम करवाए जाएंगे जिनका जिक्र इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। वे यहां कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद: पिहोवा से भाजपा विधायक संदीप सिंह ने कहा कि वे राजनीति के मायने बदलने आए हैं। ग्रामीणों को पुरानी राजनीति के तौर तरीके से बाहर निकालेंगे। सभी को साथ लेकर सर्वहित के काम को प्राथमिकता देंगे। गांव दर गांव ऐसे काम करवाए जाएंगे, जिनका जिक्र इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। वे यहां कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
हॉकी खिलाड़ी से राजनीतिक बने संदीप सिंह ने कहा कि नया मतदाता आजकल के दौर की सत्ता से बेहद आशाएं रखता है। युवा मतदाता चाहता है कि बिना किसी भेदभाव के काम होने चाहिए। ऐसे काम हों जिनका सभी को एक बराबर लाभ मिले। किसी भी गांव में पक्ष लेकर विपरीत माहौल कतई खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। इसके बदले ग्रामीणों को एक छत के नीचे बिठाकर एकजुट रहने का संदेश दिया जाएगा।
संदीप सिंह ने कहा कि उनका सपना हलका पिहोवा में ऐसे काम करवाना है जिनके सपने उन्होंने देखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का खेल क्षेत्र से जुड़ाव किया जाएगा। इस मौके पर नपा प्रधान संजीव अरोड़ा, प्रह्लाद भगत शर्मा, सूबा सिंह गुराया, सन्नी पपनेजा मौजूद रहे।