ससुर का हो गया पुत्रवधू से झगड़ा, उसके बाद जो हुआ उससे खिसक गई सभी के पैरों तले जमीन
गांव त्यौड़ा में ससुर का अपनी पुत्रवधू के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसके बाद ससुर ने ऐसा कदम उठाया जिससे सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
जेेेेएनएन, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। यहां के नजदीकी गांव त्यौड़ा में ससुर का अपनी पुत्रवधू के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसके बाद ससुर ने ऐसा कदम उठाया जिससे सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि ससुर नेे पुत्रवधू को जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आनन फानन में महिला के शव का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले का राज तब खुला जब महिला की बेटी ने मुंह खोला।
मृतक महिला के पिता का कहना है कि उसकी नातिन ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके आने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसके चलते पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका। मामले की गंभीरता के चलते पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची टीम ने शमशान घाट से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर पति, ससुर व चाचा ससुर के खिलाफ हत्या व सबूतों को नष्ट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
15 साल पहले हुई शादी
रणधीर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी ममता की शादी 15 साल पहले गांव त्यौड़ा निवासी सलिंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पास दो लड़कियां व एक लड़का है। शनिवार को उसके दामाद सलिंद्र का सायं तीन बजे फोन आया था कि ममता की मौत हो गई है। वह अपने भांजे करनाल निवासी सुंदर के साथ गांव में पहुंचा तो ममता का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
शिकायतकर्ता का आरोप नातिन ने बताया दादा के साथ हुआ था झगड़ा
करनाल के उपमंडल इंद्री के गांव ननदीभौजी के रणधीर सिंह का आरोप है कि उसकी नातिन ने उन्हें बताया कि ममता का उसके दादा बरखा राम के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान उसके दादा बरखा राम ने उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे ममता की मौत हो गई। मामले को रफादफा करने के लिए ममता के पति सलिंद्र, ससुर बरखा राम व चाचा ससुर चंदा ने मिल कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपितों ने उनके आने का भी इंतजार नहीं किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग इस मामले को पूरी तरह से छिपाना चाहते थे, जिसके कारण ममता का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के बारे में स्पष्ट हो सकता था।
आरोपितों के खिलाफ किया है हत्या का मामला दर्ज : थाना प्रभारी
थाना शाहाबाद प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने रणधीर सिंह की शिकायत के आधार पर पति, ससुर व चाचा ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर सबूत भी जुटाए हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें