कुरुक्षेत्र में धान खरीद पर डीसी के आश्वासन के बाद किसानों का आंदोलन स्थगित, 20 सितंबर से शुरू हो सकती है खरीद
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने कुरुक्षेत्र की शाहाबाद अनाज मंडी में धान खरीद को लेकर बुलाई महापंचायत में उपायुक्त के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन टाल दिया। उ

कुरुक्षेत्र में धान खरीद पर डीसी के आश्वासन के बाद किसानों का आंदोलन स्थगित (जागरण फोटो)
HighLights
उपायुक्त ने 20 सितंबर तक धान खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया
किसानों ने फिलहाल अपना आंदोलन टाल दिया है
22 सितंबर को अगली महापंचायत का ऐलान, जीटी रोड जाम की चेतावनी
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से बुधवार को शाहाबाद अनाज मंडी में बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक में पहुंचे उपायुक्त की ओर से 20 सितंबर तक सरकारी खरीद शुरू करने के लिए पत्र लिखने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन टाल दिया है।
इसके साथी 20 सितंबर तक खरीद शुरू न करने पर 22 सितंबर को शाहाबाद के शहीद उधम सिंह स्मारक में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत बुलाने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही स्पष्ट भी किया है की जीटी रोड के साथ लगते स्मारक में बैठक बुलाने का उद्देश्य सीधे-सीधे मांग पूरी न होने पर जीटी रोड पर जाम लगाना है।
इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़नी ने शाहाबाद की अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए 11:30 बजे प्रदेश सरकार और प्रशासन को धान की सरकारी खरीद को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए 1 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
भाकियू के अल्टीमेटम को देखते हुए पूरे 12:30 बजे उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा किसानों के बीच पहुंचे । उन्होंने किसानों के बीच आश्वासन दिया कि 20 सितंबर तक शुरू करने के लिए पत्र लिख दिया गया है। उपायुक्त की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आगामी रणनीति की घोषणा करते हुए 20 सितंबर तक खरीद शुरू न करने पर 22 सितंबर को दोबारा बैठक बुलाने का ऐलान किया।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही रविवार को गुरनाम सिंह ने शाहाबाद अनाज मंडी में पहुंच वीडियो जारी करते हुए मंडी में पहुंचा पर किशन का धान दिखाया था।
इसके साथ ही कहा था कि 15 सितंबर से खरीद शुरू न करने पर किसान और आरती सभी की परेशानियां बढ़ जाती है ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह 15 सितंबर से खरीद शुरू करें अगर तय समय पर खरीद शुरू नहीं की गई तो किसानों को उंगली टेढ़ी कर अपना ध्यान भिकवाना भी आता है।
इसके अगले दिन चंडीगढ़ में पहुंच खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार से मुलाकात कर धान और बाजरे की खरीद शुरू करने की मांग उठाई थी। सुनवाई न होने पर आगामी रणनीति के लिए ही 16 सितंबर को शाहबाद की अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई थी।
किसानो की प्रदेश स्तरीय बैठक को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से पहले ही तैयारी कर ली गई थी। पुलिस अधीक्षक की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहाबाद में पांच पुलिस उप अधीक्षक की ड्यूटी लगाई गई। इसके साथ ही अनाज मंडी से जीटी रोड की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी।
