Move to Jagran APP

जिले में किसानों को धान की फसल के 360 करोड़ मिलेंगे जल्द

धान उत्पादक किसानों के लिए दशहरा और दिवाली के बीच के दिन खुशीभरे होंगे। इन दिनों में उनकी धान के पैसों से जेब भरेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 05:14 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:14 AM (IST)
जिले में किसानों को धान की फसल के 360 करोड़ मिलेंगे जल्द
जिले में किसानों को धान की फसल के 360 करोड़ मिलेंगे जल्द

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धान उत्पादक किसानों के लिए दशहरा और दिवाली के बीच के दिन खुशीभरे होंगे। इन दिनों में उनकी धान के पैसों से जेब भरेगी। खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने ऐसे किसानों के करीब 360 करोड़ रुपये अप्रूव कर निदेशालय भेज दिए हैं। निदेशालय से जल्द ही आढ़तियों के खातों में पैसे डालने शुरू कर दिए जाएंगे।

loksabha election banner

डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, पिहोवा, बाबैन व लाडवा सहित अन्य मंडियों के व्यापारियों के खातों में जल्द ही धान की फसल की 360 करोड़ 9 लाख 12 हजार 510 रुपये की राशि शीघ्र ही जमा होगी। इसमें से बाबैन मंडी की 29 करोड़ 73 लाख 91 हजार 152, इस्माईलाबाद मंडी की 42 करोड़ 95 लाख 33 हजार 924, कुरुक्षेत्र मंडी की 47 करोड़ 77 लाख 31 हजार 900, शाहाबाद मंडी की 116 करोड़ 81 लाख 88 हजार 672, पिहोवा मंडी की 30 करोड़ 96 लाख 79 हजार 200, पिपली मंडी की 27 करोड़ 23 लाख 3 हजार 172, लाडवा मंडी की 64 करोड़ 60 लाख 84 हजार 490 रुपये की राशि को अप्रूव की है। जिले में अब तक विभिन्न एजेंसियों ने 9 लाख 62 हजार 721 मीट्रिक टन धान की खरीदी है। इसके साथ 8 लाख 34 हजार 628 मीट्रिक टन धान उठान किया जा चुका है। यह कार्य 86.69 फीसदी पूरा किया जा चुका है। अब तक 1 लाख 5 हजार 81 किसानों की धान की फसल खरीदी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.