Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र जैसा अत्याचार देशभर के किसानों के साथ हो रहा है : हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री विदेशों में घूम रहे हैं। जबकि किसानों को लाठियां खानी पड़ रही हैं।

By Ankit KumarEdited By: Published: Sat, 10 Jun 2017 01:14 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 06:43 PM (IST)
मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र जैसा अत्याचार देशभर के किसानों के साथ हो रहा है : हुड्डा
मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र जैसा अत्याचार देशभर के किसानों के साथ हो रहा है : हुड्डा

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री विदेशों में घूम रहे हैं। जबकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लाठियां खानी पड़ रही हैं। जो अत्याचार मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के किसानों के साथ हो रहा है, वही पूरे देश के किसानों के साथ हो सकता है। किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर न बिक कर 1100 से 1200 रुपये के नुकसान पर बिक रही है। भाजपा सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, लेकिन अब किसानों को समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा।

loksabha election banner

हुड्डा शाहाबाद की अनाज मंडी में भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी व किसानों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा के किसानों की पूरी फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी गई तो वे किसानों के साथ मिलकर धरने व प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: यमुनानगर में किसानों के समर्थन में उतरी यूथ कांग्रेस, कई नेता गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बीमा कंपनियों की एजेंट बनी हुई है और फसल बीमा योजना के नाम पर बीमा कंपनियों को 21 हजार करोड़ का मुनाफा हुआ है, जबकि इसके विपरीत किसानों को मुआवजा के नाम पर कुछ नहीं मिला। कांग्रेस सरकार अपने समय में 9 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन छोड़कर गई थी। लेकिन भाजपा के राज में बिजली संकट गहरा गया है और किसानों को बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के अपने विधायकों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं और उनकी शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पूर्व सीएम हुड्डा पर सीबीआई के छापे राजनीति से प्रेरित : अशोक तंवर

वहीं जींद में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीबीआइ के छापे लग रहे हैं,  यह सब राजनीति से प्रेरित हैं। इस तरह के मामले होंगे तो कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से एक साथ लड़ेगी। भाजपा ने कोई भी वादा  पूरा नहीं किया है। सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ धरने व प्रदर्शन शुरू करेगी। ये बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने जुलाना में युवा कांग्रेसी नेता रोहित दलाल के ऑफिस की नींव रखते हुए कही।

यह भी पढ़ें: नानी के घर रहने आई नाबालिगा को उठा ले गया युवक, बनाया दुष्कर्म का शिकार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है। केवल कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए ही प्रोजेक्टों पर ही काम चल रहा है। उधर जब लोग अपना अधिकार मांगते हैं तो सरकार उन पर गोलियां चलवा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.