Move to Jagran APP

प्रसिद्ध उद्योगपति रामस्वरूप ¨सगला का निधन

फोटो-45 - 95 वर्ष के थे स्वर्गीय रामस्वरूप ¨सगला, कई दिनों से थे बीमार शहर के जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी रामस्वरूप ¨सगला का निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से बीमार थे। शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जागरण संवाददाता

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 10:05 PM (IST)
प्रसिद्ध उद्योगपति रामस्वरूप ¨सगला का निधन
प्रसिद्ध उद्योगपति रामस्वरूप ¨सगला का निधन

फोटो-45 - 95 वर्ष के थे स्वर्गीय रामस्वरूप ¨सगला, कई दिनों से थे बीमार जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

शहर के जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी रामस्वरूप ¨सगला का निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से बीमार थे। शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय रामस्वरूप ¨सगला शहर के प्रमुख उद्योगपति होने के साथ ही समाजसेवी भी थे। उनके परिवार की ओर से एक वृद्धाश्रम भी संचालित किया जा रहा है। स्वर्गीय रामस्वरूप ¨सगला के तीन बेटे जयभगवान ¨सगला, राजेंद्र ¨सगला और ज्वेल ¨सगला हैं जो उनके नक्शे कदम पर चलकर समाज सेवा कर रहे हैं। उनके निधन पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, जलेश शर्मा, राजेश ¨सगला, मुनीष मित्तल, जवाहरलाल गोयल, धीरज गुलाटी, भाजपा नेत्री रेणू ¨सगला, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरुदयाल सुनहेड़ी, कमल कांत अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, डॉ. सुरेंद्र मेहता, अविनाश, अजय गोयल, दीपक चोपड़ा ने शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.