हारा हुआ इंसान जीत कर वापस जाता है खाटू श्याम दरबार से
श्री खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा गांव सिरसमा में 210वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक जय कुमार धीमान परिवार ने श्याम की जोत प्रज्वलित की।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा गांव सिरसमा में 210वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक जय कुमार धीमान परिवार ने श्याम की जोत प्रज्वलित की। दूर-दूर से आए भक्तों ने पूजन में हिस्सा लिया। गणेश वंदना से आरंभ हुए इस संकीर्तन में कैथल के गायक बहादुर सैनी ने श्याम के एक से बढ़कर एक भजन सुनाए।
मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार., श्याम से मिलने का सत्संग ही बहाना है.., भीड़ लगी है खाटू की गलियों में.., और श्याम धमाल पर श्रद्धालु झूम उठे। प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि श्याम हारे के सहारे हैं। इन्हें तीन बाणधारी भी कहा जाता है। जो भी भक्त इनके दर पर हार कर जाता है, जीत कर वापिस जाता है।
खाटू श्याम आरती में प्रधान जयपाल शर्मा, सचिव पवन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, सहसचिव मोहिद्रपाल गर्ग, शिवकुमार कौशिक, लक्ष्मीनारायण शर्मा, केवल कृष्ण गोयल, संजय शर्मा, रविद्र शर्मा, अनिल पराशर, आशुतोष पराशर, अंकुर बंसल, सतीश शर्मा सिरसला, तन्मय शर्मा मौजूद रहे।
जय महादेव सेवा मंडल द्वारा लगाया गया छठा कांवड़ शिविर
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धार्मिक एवं सामाजिक संस्था जय महादेव सेवा मंडल द्वारा सन्निहित सरोवर सूर्य द्वार के साथ छठा विशाल कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। संरक्षक तीर्थ राम एवं महासचिव सूरज वर्मा ने बताया कि शिविर 30 जुलाई तक चलेगा। 31 जुलाई को विशाल भंडारा व सम्मान समारोह के साथ संपन्न होगा। शिविर में शिव भक्त कांवड़ियों के लिए भोजन, आवास एवं चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सभापति पवन शर्मा पौणी, उपसभापति संजीव शर्मा, प्रधान संजीव कुमार, पंकज अरोड़ा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राज सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा, विक्रम रहेजा मौजूद रहे।