Move to Jagran APP

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहे प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला

मॉरीशस की धरा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लगी गीता प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला विदेशियों को काफी भा रहा है। गीता महोत्सव में पहुंचने वाले लोग स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में लगी इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर श्रीमद्भागवद गीता के ज्ञान को ग्रहण कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस मौके पर लगे क्राफ्ट मेले से लोग खरीदारी भी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 07:12 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 07:12 AM (IST)
मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहे प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला
मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहे प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मॉरीशस की धरा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लगी गीता प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला विदेशियों को काफी भा रहा है। गीता महोत्सव में पहुंचने वाले लोग स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में लगी इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर श्रीमद्भागवद गीता के ज्ञान को ग्रहण कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस मौके पर लगे क्राफ्ट मेले से लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की।

loksabha election banner

गौरतलब है कि मॉरीशस और हरियाणा सरकार के सहयोग से मॉरीशस में 14 से 16 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और जीओ गीता संस्थान के सदस्य हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से कलाकारों का दल भी भेजा गया है। कुरुक्षेत्र की तर्ज पर लगाई गई है गीता प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने मॉरीशस से बातचीत में बताया कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मासरोवर की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मॉरीशस में भी गीता प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला लगाया गया है। इसके लिए लगभग 25 स्टॉल सजाए गए हैं। महोत्सव में हिस्सा लेने वाले लोगों को यह प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला काफी भा रहा है। इस महोत्सव में शनिवार को सुबह ग्लोबल गीता चैं¨टग का आयोजन किया गया है। इसके बाद देर सांय गंगा तलाओ पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। मॉरीशस की ओर से सम्मान में दिया गया अल्पाहार

इस महोत्सव में हिस्सा लेने वाले मेहमानों के सम्मान में मॉरीशस के कार्यकारी राष्ट्रपति परम शिवम पिल्लै की ओर से स्टेट हाउस में अल्पाहार का रखा गया। इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, केडीबी सदस्य उपेंद्र ¨सघल, विजय नरूला, सौरभ चौधरी, राजेंद्र पराशर, कैथल से गोपाल सैनी व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.