वीवी पैट ने दिया धोखा, धीमा मतदान, बीप की आवाज के लिए कर रहे थे इंतजार
लोकसभा चुनावों में लोगों में इस बार जबरदस्त जोश था लेकिन सुबह शुरू करने में ही कई बूथों पर देरी हुई वहीं मतदान में इस बार प्रयोग की जा रही वीवी पैट मशीन ने भी मतदान को धीमा किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लोकसभा चुनावों में लोगों में इस बार जबरदस्त जोश था, लेकिन सुबह शुरू करने में ही कई बूथों पर देरी हुई वहीं मतदान में इस बार प्रयोग की जा रही वीवी पैट मशीन ने भी मतदान को धीमा किया। सुबह सात से दस बजे तक तीन घंटों में मात्र दस से 12 प्रतिशत मतदान हुआ था। तो बाद में तेजी से बढ़ा। मतदान के लिए तैनात कर्मचारियों ने बताया कि पहले की अपेक्षा इस बार वीवी पैट का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें सात से दस सेकंड तक का समय लगता है। बिना बीप की आवाज आए कोई भी मतदाता वहां से जाना नहीं चाहता, जिसके कारण सुबह मतदान धीमा चला।
लोकसभा चुनावों में इस बार युवाओं में जोश और होश दोनों हैं। लोग मतदान कर रहे हैं। सुबह सात बजे लगभग हर मतदान केंद्र पर मतदान शुरू हो गया था। बस दिक्कत थी तो वीवी पैट की। वीवी पैट इस बार नई तकनीक होने के कारण व्यवधान का कारण भी वीवी पैट बन गई। सुबह कई मतदान केंद्रों पर वीवी नहीं चल पाई तो मतदान शुरू नहीं हो पाया। इसके अलावा सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि वीवी पैट बीप की आवाज देने के लिए सात सेकंड का समय ले रही थी और उसके कारण लगभग दस सेकंड हर मतदान में लग रहे थे। बाक्स
लाडवा के गांव बुढ़ा, बन और खेड़ी में भी रही बंद कुरुक्षेत्र में गांव किरमच, लाडवा के गांव बुढ़ा, बन और खेड़ी गांव में मशीनें खराब रही जिसके कारण मतदान रोकना पड़ा। कई गांवों में लोगों ने देखा की वीवी पैट में पिछली ही फोटो दिख रही है तो उन्होंने विरोध किया और अधिकारियों ने फौरन मशीन बदलनी पड़ी।