कीर्तिनगर के एक मकान में घुसकर मारपीट की, एक ही परिवार के आठ लोग घायल
कुरुक्षेत्र। कृष्णा गेट थाना पुलिस के अंतर्गत कीर्ति नगर के एक मकान में घुसकर कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कृष्णा गेट थाना पुलिस के अंतर्गत कीर्ति नगर के एक मकान में घुसकर कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग सहित आठ लोगों को चोटें आई है। झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।
कीर्तिनगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हीं की कॉलोनी के कुछ लोगों के साथ उनका झगड़ा था। जिसके चलते आरोपित ने उसके भतीजे के साथ रेलवे लाइनों के नजदीक मारपीट की। उसके बाद आरोपितों ने अपने साथियों के साथ सुबह लगभग आठ बजे उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने उसकी पत्नी ऊषा रानी, बड़े भाई मैनेजर, छोटे भाई श्याम लाल, श्याम लाल की पत्नी सुमित्रा व उसकी 80 वर्षीय माता रानो देवी को चोटें मारी। जिससे वे सभी घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।