शाहाबाद मंडी में हुई आठ लाख 19 हजार क्विंटल धान की खरीद
शाहाबाद अनाज मंडी में सोमवार तक 8.19 लाख क्विंटल धान खरीदा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 08:10 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 08:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद अनाज मंडी में सोमवार तक 8.19 लाख क्विंटल धान खरीद की खरीद लिया गया। मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने बताया कि कुल आवक में से सात लाख 40 हजार क्विंटल धान की खरीद फूड एंड सप्लाई ने और 79 हजार क्विंटल धान की खरीद हैफेड ने की है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल सोमवार तक एक लाख क्विंटल धान की आवक कम हुई है। अब तक करीब छह लाख क्विंटल से अधिक धान का उठान हो चुका है। मंडी से धान उठान कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को गेट पास को लेकर अब कोई समस्या नहीं रही है। एक किसान की शिकायत है कि किसी दूसरे व्यक्ति ने उसकी जगह गेट पास कटवा लिया है। उन्होंने इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें