Move to Jagran APP

समाज की उन्नति के लिए लड़कियों को शिक्षित करना जरूरी : आहुजा

शाहाबाद के कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी डा. एसएस आहुजा ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए लड़कियों को शिक्षित किया जाना जरूरी है। लड़कियों की शिक्षा पर पूरे समाज को ध्यान देना होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 06:41 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 06:41 AM (IST)
समाज की उन्नति के लिए लड़कियों को शिक्षित करना जरूरी : आहुजा
समाज की उन्नति के लिए लड़कियों को शिक्षित करना जरूरी : आहुजा

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : शाहाबाद के कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी डा. एसएस आहुजा ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए लड़कियों को शिक्षित किया जाना जरूरी है। लड़कियों की शिक्षा पर पूरे समाज को ध्यान देना होगा। उन्होंने ये बात शाहाबाद के विश्रामगृह में महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षा विकास ट्रस्ट की ओर से महात्मा ज्योतिबा फूले ओर डा. बीआर आंबेडकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षा सेमिनार में कही।

prime article banner

उन्होंने लड़कियों की शिक्षा को लेकर ट्रस्ट के कार्य की सराहना की। सैनी सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान गुरनाम सिंह ने कहा कि एक महिला शिक्षित होकर दो घरों में ज्ञान का उजियारा पहुंचाती है। सरकार की ओर से भी लड़कियों की पढ़ाई के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मंच का संचालन विनोद मुंडे ने किया। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन मिहां सिंह रंगा, महिला प्रदेशाध्यक्षा स्वीटी रंगा, गुरु रविदास सभा के प्रधान रणपत माथुर, डीएवी कालेज चीका से डा. जसबीर, सेवानिवृत्त पुलिस उपअधीक्षक ओम प्रकाश, अधिवक्ता वीरेंद्र बिदा व जगमाल गोलपुरा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.